प्रो.निमित चौधरी कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरू, सम्मानित शिक्षाविद्, अकादमिक प्रशासक एवं प्रसिद्ध लेखक हैं। इनका जन्म 20 अप्रैल को पिता रमेश बहादुर चौधरी एवं माता माला चौधरी के परिवार में जोधपुर में हुआ। इन्होंने इंजीनियरिंग, प्रबंधन विषय में एमबीए की डिग्री के साथ - साथ पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के प्रबंधन अध्ययन संकाय में पर्यटन विषय के प्रोफेसर हैं और यही से इन्हें राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया गया। इन्हें 32 वर्षों से अधिक का शैक्षणिक और अकादमिक प्रशासक का अनुभव प्राप्त है। वे पिछले 19 वर्षों से पूर्णकालिक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (ग्वालियर, नोएडा, नेल्लोर), मिजोरम विश्वविद्यालय(आइजोल), जीवाजी विश्वविद्यालय (ग्वालियर), महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (अजमेर), इंस्टीट्यूटो टेक्नोलॉजिको वाई डीएस्टूडियोस सुपीरियोरेस डी मॉन्टेरे (मैक्सिको) तथा शाओशिंग विश्वविद्यालय (चीन) , स्वीडन, स्पेन एवं स्लोवेनिया में अध्यापन किया है। इन्होंने अब तक 25 शोधार्थियों को पीएच.डी. हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है। आप 360 से अधिक शोध पत्र, पुस्तक अध्याय एवं लोकप्रिय लेखों के रचनाकार हैं। विश्व के लगभग 40 देशों की व्यापक यात्राएं भी की हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं।
आप मुख्य रूप से कला,संस्कृति, पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अंग्रेजी भाषा में लिखते है। इन्होंने अपनी टीम के साथ पर्यटन शिक्षा के दृष्टिकोण से उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा के लिए पर्यटन की अवधारणाओं एवं इस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पुस्तकें लिखी हैं। इन्होंने 23 पुस्तकें लिखीं और 7 पुस्तकों का संपादऩ किया है। मुख्य रूप से उच्च शिक्षा के लिए मुख्य रूप से टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मार्केटिंग, इंट्रोडक्शन टू टूर लीडरशिप : प्रिंसिपल्स एवं प्रैक्टिस, रिसर्च एंड पब्लिकेशन इथिक्स : एन इंट्रोडक्शन, इंटरप्रिटेशन एंड टूर लीडरशिप, इंडियन टूरिज्म : द डायसपोरस प्रास्पेक्टिव, हैंडबुक ऑफ रिसर्च एंड पब्लिकेशन इथिक्स ( एंड ), टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी एंड इवेंट्स, रिबल्डिंग टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर्स : कोविड 19 क्राइसिस, रूरलिटी, रूरलिज्म, एंड रुरल टूरिज्म, टूर लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, इंडियन टूरिज्म : ए व्यू फॉर्म आउटसाइड ( एंड), हैंडबुक फॉर टूर गाइड, मैनेजमेंट स्मॉल ट्यूरिज्म बिजनेस, स्टार्टिंग ए टूरिज्म कंपनी, मैनेजमेंट ऑफ सर्विसेज ( इन चाइनीज ), टैक्स बुक ऑफ मार्केटिंग ऑफ सर्विसेज : द इंडियन एक्सपीरियंस, ऑर्गेनाइज़ेशनल कल्चर एंड ह्यूमन टैलेंट : द सर्विस इंडस्ट्री प्रकाशित हुई हैं। स्कूली शिक्षा कक्षा 9 से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए कस्टमर सर्विसेस एग्जीक्यूटिव , फूड एंड बेवरेज सर्विस ट्रेनी , ए टैक्सबुक ऑफ टूरिज्म, ट्रैवल एंड टूरिज्म पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। भारत में पर्यटन शिक्षा अपेक्षाकृत नई अवधारणा है। हाल ही में टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई को स्कूल स्तर तक ले जाने का फ़ैसला किया गया है। इसलिए, पब्लिशर्स के कहने पर इनकी टीम ने स्कूल की किताबों का यह सेट लिखने का फ़ैसला किया।
आपके लेखन, उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं प्रशासकीय सेवाओं एवं के लिए कई अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं। मुख्य रूप से इन्हें एआईसीटीई करियर अवार्ड फॉर यंग टीचर्स, स्वीडन का सिडा फेलोशिप, गेस्ट स्कॉलरशिप,लिनियस पामे एक्सचेंज प्रोग्राम ग्रांट, पीआईएमजी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड, इरास्मस मुंडस स्कॉलर्स ग्रांट सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित एलईएपी कार्यक्रम के लिए भी चयनित किया गया। हाल ही में उन्हें एशियन टूरिज्म रिसर्च द्वारा टी.वी. सिंह अवार्ड फॉर एक्सीलेंस तथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा “एमिनेंट इंजीनियर” सम्मान से अलंकृत किया गया है।
संपर्क :
11/ 37, मालवीया नगर, जयपुर 302017
राजस्थान