GMCH STORIES

संजू श्रृंगी की प्रथम काव्य कृति ।।।उम्मीद अभी जिंदा है।।का भव्य विमोचन  

( Read 486 Times)

28 Jun 26
Share |
Print This Page

संजू श्रृंगी की प्रथम काव्य कृति ।।।उम्मीद अभी जिंदा है।।का भव्य विमोचन  

रंगीतिका साहित्य कला संस्था के तत्वाधान में 26 जून शुक्रवार को आयोजित हुआ। कवयित्री संजू श्रृंगी की प्रथम काव्य संग्रह उम्मीद अभी जिंदा है का विमोचन पारस होटल में हुआ।संस्था सचिव महेश पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश कृष्ण बिरला चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी रहे अध्यक्षता श्रीमती स्नेहलता शर्मा मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कोटा ने की विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र कुमार गहलोत मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी झालावाड़ ,डाॅ प्रभात कुमार सिंहल रहे।सारस्वत अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री जितेन्द्र निर्मोही, मुख्य वक्ता श्री विजय जोशी वरिष्ठ कथाकार रहे कृतित्व व्यक्तित्व परिचय श्रीमती अर्चना शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार ने दिया ।
कार्यक्रम का संचालन महेश पंचोली कवि ने किया । कार्यक्रम मां शारदे का माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया माँ शारदे वंदना डाॅ शशी जैन वरिष्ठ कवयित्री ने की स्वागत उद्बोधन कृतिकार संजू श्रृंगी ने दिया ।सभी अतिथियों का शाल माला स्मृति शील्ड प्रदान कर स्वात सम्मान किया ।कार्यक्रम में दीपक नामा,पूर्वांश नामा ,प्रतिष्ठा नामा,वंदना सुखवाल वार्ड पार्षद लक्ष्मी मेहरा,सुनील गौतम भामाशाह अनिल गौतम,महेश अजमेरा अन्य साहित्यकार परिजन गिरिराज नामा , वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा,भगवती प्रसाद गौतम,प्रेम शास्त्री,जोधराज परिहार,नहुष व्यास,राजैन्द्र जैन,लेखिका साधना शर्मा,वंदना शर्मा,डाॅ सुशीला जोशी,डाॅ इंदूबाला गौतम,रेणु सिंह,गरिमा गौतम,नवीन गौतम,अल्पना गर्ग,बबीता शर्मा आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पधारे सभी प्रबुद्ध जनों का आभार संस्था संस्थापक स्नेहलता शर्मा ने व्यक्त किया संचालन संस्था सचिव महेश पंचोली कवि ने किया।इस अवसर पर श्री राजेश कृष्ण बिरला ने साहित्यिक आयोजनों हेतु एक सभागार तैयार कर उसमें करने की घोषणा की इस घोषणा से साहित्यकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत कर खुशी जताई और आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like