कोटा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चंबल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक संस्थान पर कार्रवाई करते हुए कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी रेड, स्टिंग एनर्जी येलो और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के कुल 13,410 बोतलें/कैन सीज किए हैं। कार्रवाई के दौरान तीन नमूने लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजे गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र नागर ने बताया कि एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैफिनेटेड बेवरेज पर "एनर्जी ड्रिंक", "स्पोर्ट्स ड्रिंक", "स्टिम्युलेट्स माइंड" जैसे भ्रामक दावे करना नियमों के विरुद्ध है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अरुण सक्सेना, चन्द्रवीर सिंह एवं मोजीलाल कुंभकार की टीम ने की।