GMCH STORIES

प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया की अंग्रेजी कविता नाईजीरिया में पुरस्कृत

( Read 375 Times)

20 Nov 25
Share |
Print This Page

प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया की अंग्रेजी कविता नाईजीरिया में पुरस्कृत

उदयपुर ,जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के श्रमजीवी महाविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया की अंग्रेजी कविता “एचिबे –द सोल ऑफ़ अफ्रीका” को सोसाइटी ऑफ़ यंग नाइजीरियन राइटर्स” ने पुरस्कृत किया है |

 

 


 

 

नाइजीरिया के जाने माने लेखक चिनुआ एचिबे की स्मृति में सोसाइटी ऑफ़ यंग नाइजीरियन राइटर्स ने विश्व भर से कवितायेँ, निबंध और कहानियां आमंत्रित की थी | 14 नवम्बर 2025 को चिनुआ एचिबे लिटरेरी फेस्टिवल एंड मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया जिसमे दसवें चिनुआ एचिबे कविता एवं निबंध संग्रह “एचिबे - एरोज़ ऑफ़ विजडम” का चिनुआ एचिबे के गृह नगर अनाब्रा, नाइजीरिया में लोकार्पण किया गया | प्रो चण्डालिया की कविता का इस पुस्तक के लिए आउटस्टैंडिंग श्रेणी में चयन किया गया और आयोजकों द्वारा विशेष प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया | उल्लेखनीय है कि प्रो चण्डालिया की कुल 24 पुस्तकें प्रकाशित हैं जिनमे चार कविता संग्रह हिंदी में और एक अंग्रेजी में प्रकाशित है |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like