GMCH STORIES

वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

( Read 1102 Times)

29 Nov 25
Share |
Print This Page
वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कोटा / कोटा संभाग में बच्चों को साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे मिशन बाल मन तक - 25 कार्यक्रम के अंतर्गत वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में रंगीतिका संस्था और साहित्य,संस्कृति,मीडिया फोरम  के तत्वावधान में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा हाल ही में स्कूली बालक - बालिकाओं की प्रश्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
      रंगीतिका संस्था की संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोटा शहर के 23 विद्यालयों के 13 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, संस्कृति और साहित्य की जानकारी प्राप्त की। प्रतियोगिता में 124 छात्र - छात्राओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
      उन्होंने बताया कि ऐसे ही संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 85 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
विजेताओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए पूर्व संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, राजस्थान डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को संयोजक नियुक्त किया गया था। रंगीतिका के सदस्यों ने विद्यालयों में संपर्क कर कार्यक्रम आयोजित करवा कर आयोजन को सफल बनाया।
     संयोजक डॉ. सिंघल ने बताया कि मिशन बाल मन तक - 25 के अंतर्गत यह एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने इसके लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोटा शहर स्नेहलता शर्मा, विद्यालयों संस्था प्रधानों और स्टाफ के साथ - साथ  रंगीतिका के अध्यक्ष रीता गुप्ता, सचिव महेश पंचोली, सदस्य डॉ. सुशीला जोशी, साधना शर्मा , वंदना शर्मा आदि का आभार व्यक्त किया है।
---------


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like