GMCH STORIES

सुविवि- बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग शांतिपूर्वक संपन्न

( Read 191 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में नियमित  प्रवेश की सत्र 2026-27 की दो दिन चली काउंसिलिंग रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 665 सीटों में से 625 सीटों पर प्रवेश हुए है।          इसके अलावा 166 सेल्फ फाइनेंस सीट पर प्रवेश दिए गए। 
अधिष्ठाता प्रो. नीरज शर्मा ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए काउंसिलिंग कार्य आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। नियमित कोर्स की शेष बची आरक्षित सीटों को शीघ्र ही पुनर्विज्ञापित करके भरी जाएगी।
प्रवेश समिति संयोजक सह अधिष्ठाता डॉ. नवीन नंदवाना ने बताया कि दोनों श्रेणियों में कुल 791 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में दोनों दिन उत्साह दिखाया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like