GMCH STORIES

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जे.सी. बॉस छात्रावास में “जे.सी. बॉस वॉलीबॉल लीग (JVL)–6” का भव्य शुभारम्भ

( Read 625 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जे.सी. बॉस छात्रावास में “जे.सी. बॉस वॉलीबॉल लीग (JVL)–6” का भव्य शुभारम्भ

उदयपुर राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जेसी बॉस छात्रावास में आज जे.सी. बॉस वॉलीबॉल लीग (JVL)–6” का उत्साह एवं उमंग के साथ शुभारम्भ किया गया। यह प्रतियोगिता 18 मई से 21 मई 2026 तक छात्रावास परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न टीमों के विद्यार्थी पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक श्री रामनारायण कुम्हार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों को सदैव खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल जीवन में संघर्ष, धैर्य एवं टीम भावना का पाठ सिखाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आर्यन यादव, हर्षवर्धन सिंह, विष्णु गुर्जर, मनु यादव एवं जय प्रकाश निठारवाल सहित छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में छात्रावास के अनेक छात्र उपस्थित रहे तथा सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन आसाराम डूडी एवं दिनेश कुमार गुर्जर द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिसकी उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like