GMCH STORIES

आर. डी. सी. परेड नई दिल्ली में एमपीयूएटी से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले पहली छात्रा : एनसीसी (एयर विंग) कैडेट नन्दनी नागदा

( Read 446 Times)

01 Jan 26
Share |
Print This Page
आर. डी. सी. परेड नई दिल्ली में एमपीयूएटी से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले पहली छात्रा : एनसीसी (एयर विंग) कैडेट नन्दनी नागदा

उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक महाविद्यालय राजस्थान कृषि महाविद्यालय की एनसीसी (एयर विंग)  कैडेट नन्दनी नागदा का चयन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रिपब्लिक डे परेड (आर.डी.सी.) के लिए चयन हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

 

नन्दनी नागदा विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. (ऑनर्स) थ्रेड वर्ष की छात्रा की छात्रा हैं और एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और विभिन्न कैंपों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए आर.डी.सी. की अंतिम परेड में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

 

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एनसीसी इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के शुरुआत से ही कई छात्राओं ने आर.डी.सी. के लिए निरंतर प्रयास कर रही  थी, लेकिन कैडेट नन्दनी नागदा पहली ऐसी छात्रा  हैं जिनका चयन इस प्रतिष्ठित परेड के लिए हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनोज कुमार महला और एनसीसी एयर विंग सी. टी. ओ. राम नारायण कुम्हार ने कैडेट को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की एक विशेष उपलब्धि बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में अन्य छात्रों को भी एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like