GMCH STORIES

महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण: गांव पहाड़ा में आधुनिक आम उत्पादन तकनीकों पर   एमपीयूएटी का कार्यक्रम

( Read 530 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page

महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण: गांव पहाड़ा में आधुनिक आम उत्पादन तकनीकों पर   एमपीयूएटी का कार्यक्रम

उदयपुर। एमपीयुएटी में संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत गांव पहाड़ा, पंचायत समिति नयागांव, तहसील खेरवाङा में आम उत्पादन की आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 25 महिला किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में भाग ले रही महिला किसानों को विषय विशेषज्ञों डॉ. एस.एस.लखावत, डॉ. पी.एस. राव और डॉ. विरेन्द्र सिंह ने आम की उन्नत किस्मों की बाड़ी लगाने की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। किसानों को आम के पेङों के बीच में मौसमी सब्जियां और थांवलो में कंद-मूल वाली फसलें उगाकर अधिक उत्पादन व लाभ कमाने की जानकरी दी। कार्यक्रम के समापन समारोह में परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत, डाॅ.पी.एस. राव और डॉ. विरेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला किसान को आम की उन्नत किस्मों के 25 पौधे, उर्वरक और कीटनाशी दवा का वितरण किया। परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विषय विशेषज्ञों और महिला किसानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like