GMCH STORIES

जैव उर्वरकों से घटेगी लागत, बढ़ेगी मक्का की उत्पादकता : डॉ सुभाष मीना

( Read 474 Times)

02 Jul 26
Share |
Print This Page

जैव उर्वरकों से घटेगी लागत, बढ़ेगी मक्का की उत्पादकता : डॉ सुभाष मीना

उदयपुर । प्रथम पंक्ति प्रदर्शन का किया वितरण अखिल भारतीय दीर्घावधि उर्वरक परीक्षण एवं मृदाजैविक एवं जैव उर्वरक परियोजना अंतर्गत गांव जोदाना, मावली में मक्का फसल पर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन का वितरण किया गया। डॉ सुभाष मीना एवं डॉ देवेन्द्र जैन द्वारा किसानों को जैव उर्वरक एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में सविस्तार बताया गया। जैव उर्वरक के उपयोग उपरांत किसान रासायनिक उर्वरकों में 25-50% की कमी कर सकेंगे एवं लागत में भी कमी की जा सकेगी। डॉ मीना ने संतुलित उर्वरक प्रयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संतुलित उर्वरक की उपादेयता के बारे में किसानों को सविस्तार बताया। अंत में श्री राधेश्याम सहायक कृषि अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like