GMCH STORIES

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में जोड़ें गए अतिरिक्त 3एसी कोच की अवधि को बढ़ाया

( Read 370 Times)

11 Mar 26
Share |
Print This Page

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में जोड़ें गए अतिरिक्त 3एसी कोच की अवधि को बढ़ाया

जम्मू। जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए और आगामी दिनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रेन संख्या 12426 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3एसी) कोच 7 मार्च व 14 मार्च 2026 को जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय को जारी रखते हुए, फिर एक बार 13 व 15 मार्च 2026 को भी अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कदम यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जो वर्तमान में  वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रा करने में असमर्थ हैं। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से प्रत्येक फेरे में लगभग 72 अतिरिक्त सीटें/बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे अधिक यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो सकेंगे।
जोड़े गए अतिरिक्त कोच के विवरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, मुख्य विवरण इस प्रकार हैं। ट्रेन का नाम, 12426 जम्मू-नई दिल्ली राजधानी, कोच की श्रेणी वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3एसी) तथा प्रभावी तिथि, यह कोच 13, 14 और 15 मार्च 2026 को निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य पीक सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रबंधित करना और वेटिंग लिस्ट को कम करना।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने टिप्पणी करते हुए कहा, कि जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोचों का जुड़ना न केवल क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुरक्षा और सुख.सुविधाओं से भी लैस करेगा। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ‘‘पीक सीजन’’ के दौरान भी यात्रियों को सुगम और तनावमुक्त यात्रा प्राप्त होए जम्मू मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे नवीनतम स्थिति और उपलब्धता की जाँच आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से करें।
रेलवे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like