GMCH STORIES

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु

( Read 576 Times)

29 Mar 26
Share |
Print This Page

जम्मू। जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के लिए समय समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा हैं। जो कि यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प के साथ आरामदायक सुविधा भी प्रदान करता हैं। इन्हीं सुविधाओं को विस्तारित करते हुए, जम्मू से छपरा के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 05193/05194 का संचालन किया जा रहा हैं।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 05193/05194 की संचालन विवरण और समय-सारणी पर बात करें, तो विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में निर्धारित 15 फेरों के लिए किया जाएगा। सबसे पहले ट्रेन संख्या संख्या 05194, 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन जम्मू तवी से प्रत्येक बुधवार रात में 01.20 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को सुबह 9.15 बजे छपरा पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05193, 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन छपरा से प्रत्येक सोमवार को दोपहर में 14.12 बजे रवाना होकर, अगले दिन मंगलवार को रात में 23 बजे  जम्मू पहुँचेगी।
उन्होंने विशेष ट्रेन के मार्ग में ठहराव पर नजर डालें तो सबसे पहले कठुआ पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहानपुर, सीतापुर, गौड़ा, बस्ती गोरखपुर, कप्तानगंज, पाडरौना, थावें, दिघावा डुबौली, छपरा कचहरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ट्रेन की कोच संरचना
इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
विशेष ट्रेन के संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुएए जम्मू और छपरा के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा जम्मू, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सीधी और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी टिकट आइआरसीटीसी या रेलवे काउंटर से पहले ही बुक करवा सकते है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like