GMCH STORIES

श्रीनगर वंदे भारत में छूटी कीमती घड़ी रेल कर्मियों ने लौटाकर जीता दिल

( Read 674 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

श्रीनगर वंदे भारत में छूटी कीमती घड़ी रेल कर्मियों ने लौटाकर जीता दिल

जम्मू। जम्मू मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय रेल के लिए यात्री सेवा सर्वाेपरि है। गुरूवार को ट्रेन संख्या 26401 श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सेल द्धितीय के वॉशरूम में एक यात्री की कीमती घड़ी छूट गई। ट्रेन स्टाफ की सजगता से यह घड़ी कुछ ही मिनटों में अपने असली मालिक तक सुरक्षित पहुँच गई।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन सुपरिटेंडेंट श्री अंकुश शर्मा हरकत में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कोच में अनाउंसमेंट करवाया और यात्रियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान एक यात्री ने आगे आकर घड़ी पर अपना दावा किया।
रेलवे स्टाफ ने पूरी सतर्कता बरतते हुए यात्री के चीएनआर और पहचान पत्र की गहन जाँच की। सत्यापन पूरा होने के बाद ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में घड़ी सम्मानपूर्वक यात्री को सौंप दी गई। अपनी खोई हुई अमानत पाकर यात्री भावुक हो उठे और रेल प्रशासन की ईमानदारी व तत्परता को दिल से सलाम किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा कि हमारे फ्रंटलाइन योद्धा भारतीय रेल की ईमानदारी और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक हैं। टिकट चेकिंग टीम और आरपीएफके के बीच शानदार तालमेल ने न सिर्फ एक यात्री को नुकसान से बचाया बल्कि रेलवे पर जनता के भरोसे को और मजबूत किया है। हमें अपने स्टाफ पर गर्व है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like