GMCH STORIES

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन

( Read 720 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन

जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा (वाया भीलड़ी-जालोर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19403 भुज-दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 23 मई 2026 से भुज से 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 24 मई 2026 से दिल्ली से 16.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.35 बजे भुज पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like