GMCH STORIES

यात्री सुविधा हेतु 12426 जम्मू राजधानी एवं 04082 में  एक अतिरिक्त कोच की अस्थायी बढ़ोतरी

( Read 272 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page

यात्री सुविधा हेतु 12426 जम्मू राजधानी एवं 04082 में  एक अतिरिक्त कोच की अस्थायी बढ़ोतरी

जम्मू। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं प्रतीक्षा सूची को देखते हुए जम्मू मंडल द्वारा यात्री सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत ट्रेन संख्या 12426 व 04082 में अतिरिक्त कोच लगाया गया हैं। परिणामस्वरूप यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 12426 (जम्मूतवी-नई दिल्ली) राजधानी एक्स्प्रेस में 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक इस गाड़ी में ’एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच’ अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ट्रेन संख्या 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस) में 06 जून 2026 से 13 जून 2026 तक इस ट्रेन में भी एक स्लीपर का  कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। इस निर्णय से दोनों ट्रेनों में यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा, साथ ही अधिक यात्री आरक्षित श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे। अतिरिक्त कोच में बुकिंग जल्द ही सभी आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
 इस महत्वपूर्ण निर्णय पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि   यात्रियों की सुविधा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्रीष्मकाल में बढ़ती मांग को देखते हुए 12426 जम्मू राजधानी और 04082 में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाकर जल्द से जल्द आरक्षण कराएं। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्री ट्रेन से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like