GMCH STORIES

राजस्थान में राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया हुई आरम्भ 

( Read 291 Times)

02 Jun 26
Share |
Print This Page

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया राज्य में सोमवार 01 जून से आरम्भ हो गई है। राजस्थान में राज्यसभा के तीन सदस्यों का निर्वाचन होना है। राज्यसभा के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन सोमवार 08 जून तक किये जा सकते हैं।

 

राज्यसभा के लिए राजस्थान विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा द्विवार्षिक निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र राजस्थान विधानसभा के कक्ष संख्या 106 में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक परिदत्त किये जा सकेंगे।

 

शर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जाँच राजस्थान विधानसभा भवन के भूतल स्थित कक्ष संख्या 751 में 09 जून को दोपहर 1.30 बजे की जायेगी। शुक्रवार 11 जून को दोपहर 3.00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like