GMCH STORIES

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है

( Read 1228 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है

जयपुर। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। यह दोनों देशों की उस साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है जिसके तहत वे जल्द से जल्द हाई-स्पीड रेल सेवा शुरू करना चाहते हैं।
जापान 2030 के दशक की शुरुआत में अगली पीढ़ी की ई-10 सीरीज वाली हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध कराएगा। ई-10 सीरीज अभी बनाई जा रही है।
इस बीच, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण तेजी से हुआ है और इसके पहले हिस्से को 2027 में खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
सेवाएं जल्द शुरू करने के लिए, भारत और जापान भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन का इस्तेमाल करके ऑपरेशन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इसके बादए 2030 के दशक की शुरुआत में जापानी ई-10 सीरीज की ट्रेनें लाई जाएंगी।
काम करने की यह रणनीति भारत और जापान के साझा मकसद के पूरी तरह अनुरूप है, यानी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द चालू करना।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like