GMCH STORIES

कारगिल विजय दिवस पर रविवार को राजस्थान विधानसभा में शहीदों को पुष्पांजलि कार्यक्रम 

( Read 1985 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page
कारगिल विजय दिवस पर रविवार को राजस्थान विधानसभा में शहीदों को पुष्पांजलि कार्यक्रम 

जयपुर । राजस्थान विधान सभा में कारगिल विजय दिवस पर रविवार को प्रातः 10:15 बजे कारगिल शौर्य वाटिका में निर्मित स्मारक स्थल पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगे। पश्चिम बंगाल विधान सभा के स्पीकर रथीन्द्र बोस भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस, राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का संकल्प लेने का अवसर है। युवा पीढ़ी को वीर सैनिकों से साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है और प्रदेश के वीर जवानों ने देश की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। विधान सभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका की स्थापना वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की स्मृतियों को सदैव जीवंत रखने का प्रयास है।

स्पीकर वासुदेव देवनानी की पहल पर विधान सभा परिसर में गत वर्ष कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया गया है । इस वाटिका में हरियाली अमावस्या पर एक हजार एक सौ पौधे लगाये गये थे। देवनानी ने शौर्य वाटिका में सिंदूर का पौधा रोप कर वाटिका में पौधारोपण का शुभारम्भ किया था।

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर विधानसभाध्यक्ष देवनानी के साथ 21 वीरांगनाओं ने भी विधान सभा की कारगिल शौर्य वाटिका में पौधे लगाये थे। देवनानी ने बताया कि इस वाटिका में सिंदूर, एरिका पाम, सांग ऑफ इण्डिया, किसना फाइकस और क्रोटोन प्रजाति के पौधे लगाये गये। देवनानी ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने वाले यह पौधे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक है। सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनाने वाले इन पौधों की पत्तियों का उपयोग पारम्परिक चिकित्सा प्रणाली में उपयोग किया जाता है।

*शहीदों को समर्पित कारगिल शौर्य वाटिका* 

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने बताया कि कारगिल युद्ध जो 1999 में कारगिल सेक्टर में लड़ा गया था, वह भारतीय सेना के साहस और बलिदान का महत्वपूर्ण उदाहरण है। विधानसभा में निर्मित शौर्य वाटिका इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरता को समर्पित है। यह समाज के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना को विकसित करने और उन्हें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देने का माध्यम है।

*स्पीकर अमर जवान ज्योति पर भी अर्पित करेंगे पुष्प चक्र*

स्पीकर वासुदेव देवनानी रविवार को प्रातः 9:45 बजे जयपुर में विधानसभा के निकट जनपथ मार्ग पर स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like