GMCH STORIES

पीएमसीएच में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

( Read 336 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page
पीएमसीएच में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस


उदयपुर,नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग स्टॉफ ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमसीएच चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति है। अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग कर्मी किसी भी अस्पताल की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। डॉक्टर इलाज लिखते हैं, लेकिन उस इलाज को सेवा और ममता के साथ मरीज तक पहुँचाने का कार्य नर्सेज ही करते हैं। मरीजों की सेवा में उनका समर्पण, त्याग और बिना किसी भेदभाव के दी जाने वाली सेवा वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी नर्सेज से आह्वान किया कि वे फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिन्हों पर चलते हुए मरीजों के उपचार में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधीक्षक भरतलाल पाटीदार ने सभी अतिथियों और स्टॉफ का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में समस्त नर्सिंग टीम को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने और मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक कुशल नर्स न केवल दवा देती है, बल्कि अपने व्यवहार से मरीज का आधा दुख दूर कर देती है।

समारोह के दौरान नर्सिंग स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में मेल व फीमेल नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like