GMCH STORIES

75 एनपी एवं 22 पीटीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला आयोजित

( Read 124 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page


श्रीगंगानगर, जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 75 एनपी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 22 पीटीडी में जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि आज सबसे बड़ी चिंता यह है कि नशे की चपेट में आने वाले बच्चों और युवाओं की उम्र लगातार कम होती जा रही है, जो हाथ कभी किताबें पकडने के लिए बने थे, वे आज नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को खत्म कर देता है।
पूर्व विधायक श्री बलवीर सिंह लूथरा ने विद्यार्थियों से कहा जिंदगी की असली जीत नशे में खोने में नहीं, बल्कि संघर्षों से लड़कर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा करने में है। उन्होंने कहा कि नशा शुरुआत में दोस्त बनकर आता है, लेकिन धीरे-धीरे इंसान की पहचान, सपने और परिवार सब कुछ छीन लेता है। युवाओं से खेल, शिक्षा, कला और सकारात्मक संगति को अपनाने की अपील की गई। श्री सतीश शर्मा ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में स्कूलों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि बच्चे जागरूक होंगे तो पूरा समाज सुरक्षित रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like