GMCH STORIES

’होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर के लिए चलेगी ट्रेन’

( Read 428 Times)

17 Feb 26
Share |
Print This Page
’होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर के लिए चलेगी ट्रेन’

श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार पूर्व में संचालित हो चुकी इस ट्रेन को पुनः संचालित करने के लिए बड़ी मांग चली आ रही थी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.30 बजे समस्तीपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 01.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेलीएसीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
 इसी प्रकार गाडी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को 13.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 16.30 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04730, गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27 फरवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक  (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.30 बजे रवाना होकर रविवार को 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी व सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे। डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल के अनुसार रेलवे को इसे नियमित किया जाना चाहिए। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like