GMCH STORIES

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

( Read 313 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी), जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की दिसंबर तिमाही की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉॅ् मंजू के निर्देशानुसार एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न बैंकों की प्रगति, वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2025-26 की समीक्षा तथा प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध बैंकों द्वारा ऋण वितरण की समीक्षा की गई। कृषि, लघु उद्योग तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में बैंकों की उपलब्धियों का आकलन किया गया।
आरसेटी सलाहकार समिति के अधिकारी ने बताया कि वितीय वर्ष 2025-26 में 21 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा 517 प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। आरसेटी द्वारा प्रतिमाह युवाओं एवं कृषकों के लिए विभिन्न गावों में जाकर ई.ए.पी. शिविर लगाए जाते है। सत्र 2025-26 की अवधि में 84 ई.ए.पी. शिविरों में 1909 युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।
एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन बैंकों की उपलब्धि कम है वे अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि कृषि, एमएसएमई एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण वितरण कर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी अवधि में लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुकेश कुमार, आरबीआई से श्री अखिलेश तिवारी, नाबार्ड से श्री अमरजीत सिंह, श्री सुरजीत कुमार, श्री हरीश मित्तल, श्री विजय कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like