GMCH STORIES

सफाई कर्मचारी यूनियन ने समझौता वार्ता का निस्तारण नहीं होने पर अति0 जिला कलक्टर रीना छिंपा को सौंपा सफाई कार्य ठप्प का ज्ञापन

( Read 609 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page
सफाई कर्मचारी यूनियन ने समझौता वार्ता का निस्तारण नहीं होने पर अति0 जिला कलक्टर रीना छिंपा को सौंपा सफाई कार्य ठप्प का ज्ञापन

श्रीगंगानगर। सफाई कर्मचारी यूनियन व नगर परिषद के मध्य दिनांक 16.02.2026 को समझौता वार्ता हुई और समझौता अनुसार परिषद् द्वारा 06 सूत्रीय मांग का निस्तारण किया जाना था परंतु खेद का विषय है कि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तथा अस्थाई कर्मचारियों को आज दिनांक तक पेंडिंग भुगतान नहीं किया गया। इसके मद्देनजर दिनांक 10.03.2026 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई यूनियन के पदाधिकारीयों ने रीना छिंपा, अति0 जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन शाखा नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र का निस्तारण नहीं होने पर दिनांक 16.02.2026 को सफाई कार्य ठप्प कर हड़ताल धरना प्रदर्शन किया गया था। सफाई कर्मचारी यूनियन व नगर परिषद के मध्य दिनांक 16.02.2026 को समझौता वार्ता हुई परंतु खेद का विषय है कि समझौता वार्ता की पालना नहीं की गई है। अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि ने बताया कि (1) नवीन सफाई कर्मचारियों की भर्ती में श्रीगंगानगर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 500 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जावे। (2) चूंकि वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र का परिसीमन दायरा बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र शामिल किये गये है इसलिये श्रीगंगानगर शहर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 100 नये अस्थाई सफाई कर्मचारियों की सख्ंया में बढ़ोतरी की जावे। (3) अस्थाई रूप से कार्यरत सफाई कर्मचारियों, टैªक्टर ट्राली कर्मियों, गैराज ड्राईवर, फायरमैन, फायर ड्राईवर, कम्प्यूटर आॅप्रेटर की सैलेरी हर महिने की 05 तारीख तक भुगतान की जावे तथा संबंधित ठेकेदार फर्म को पाबंद किया जावे। (4) स्थाई सफाई कर्मचारियों के 9-18-27 चयनित वेतनमान् की पत्रावलियों का कार्य पूर्ण किया जावे व एल-1 से एल-2 में शामिल कर कार्मिकों को लाभ दिया जावे। (5) पूर्व में स्थाई सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी की गई थी जिसमें कई कर्मचारियों की योग्यता सही नहीं लिखी गई व सूची में वरिष्ठता में बड़े स्तर पर गड़बड़ी थी, उक्त वरिष्ठता सूची की जांचकर पारदर्शिता के साथ पुनः सूची जारी की जावे। (6) वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त सफाई कर्मचारियों को राजस्थान नगर पालिका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियम 1964 के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के निर्धारित कोटे व योग्यता के तहत अस्थाई वरिष्ठता सूची में शामिल करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।

समझौता वार्ता अनुसार मांग पत्र का निस्तारण नहीं किया जाता है तो दिनांक 11.03.2026 बुधवार से अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ सफाई कार्य ठप्प कर हड़ताल धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन की होगी। शिष्टमण्डल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, संयोजक बंटी वाल्मीकि, अध्यक्ष जिला वाल्मीकि सभा सूरज भाटिया, जिलाध्यक्ष सोणी वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चांवरिया, विक्की लोट, ज्योति धारीवाल, विक्रम, दीपक, आजाद, लक्ष्मण, सचिन आदि मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like