GMCH STORIES

सादुलशहर विधायक ने विधानसभा में उठाया किसानों का मुद्दा

( Read 312 Times)

11 Mar 26
Share |
Print This Page
सादुलशहर विधायक ने विधानसभा में उठाया किसानों का मुद्दा

श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर बराड़ ने जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति खाटसजवार में अधिकारियों द्वारा किए गए कथित गबन के गंभीर मामले को मजबूती से उठाया गया। इस घोटाले के कारण क्षेत्र के किसानों और सहकारी समिति को हो रही परेशानियों को सदन के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाया गया।
विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से रखते हुए बताया कि इस मामले के चलते कई किसानों के खाते फ्रीज हो गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्दोष किसानों के फ्रीज खातों को तुरंत चालू किया जाए तथा उनकी किसी भी प्रकार की लेन.देन की सुविधा बहाल की जाए।
साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जिन किसानों का इस मामले में कोई दोष नहीं है, उनके खातों पर लग रहे ब्याज को पूर्णतः माफ किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। विधायक ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और प्रभावित किसानों को शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like