GMCH STORIES

कृषक वैज्ञानिक संवाद में दी फसलों की कटाई व भण्डारण से संबंधित जानकारी

( Read 407 Times)

11 Mar 26
Share |
Print This Page

कृषक वैज्ञानिक संवाद में दी फसलों की कटाई व भण्डारण से संबंधित जानकारी

श्रीगंगानगर। कार्यालय उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) श्रीगंगानगर के सभागार में बुधवार को एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के लगभग 55 कृषकों ने भाग लिया।
        अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री हरबंस सिंह ने कृषि विभाग की देय सुविधाओं व प्रधानमंत्री फसल बीमा से संबंधित जानकारी किसानों से साझा की। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री सुरजीत कुमार बिश्नोई ने भूमि के अंदर कम हो रहे आर्गेनिक कार्बन कैसे बढाया जाये, मृदा परीक्षण की सम्पूर्ण जानकारी तथा अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की और किसानों का ध्यान केन्द्रित किया। डॉ. विनोद सिंह गौतम उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा कटाई के बाद अनाज में लगने वाले फफूंद एवं विभाग द्वारा चल रही किसान सुविधा ऐप व एनपीएसएस ऐप पर विस्तृत से चर्चा की।
        श्री सुदेश कुमार उप परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा आत्मा योजना अन्तर्गत किसान हित के लिए आत्मा द्वारा चलाई गई योजनाएं कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, कृषक पुरस्कार, किसान मेला इत्यादि में कृषक भाग लेकर नये नवाचार को अपनाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि करने व आय बढ़ाने की सलाह दी। साथ में यह बताया कि कृषक जैविक, नवाचार, उद्यानिकी, पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य कर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर चयनित होकर क्रमशः 25000 रूपये एवं 10000 रूपये पुरस्कार स्वरूप प्राप्त कर सकते हैं।
        श्री रोजेन्द्र प्रसाद नैण ने उद्यान विभाग द्वारा देय विभागीय योजनाओं एवं उन पर देय अनुदान की जानकारी दी। श्री सुरेन्द्र सिंह उप निदेशक कृषि (शस्य) द्वारा नींबूवर्गीय विभिन्न फसलों में लगने वाले रोगों एवं उनके निदान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।        श्री दुष्यंत कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) एटीसी श्रीकरणपुर ने फसलों में लगने वाले रोग व उनके प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी।
        श्री शिव प्रकाश भादु, श्री राम कुमार व श्री गिरधारी लाल प्रगतिशील कृषकों द्वारा जैविक खेती पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र व भूमि में फसल अवशेष प्रबन्धन को विस्तार से किसानों को बताया। श्री ओमप्रकाश शर्मा सेवानिवृत कृषि अनुसंधान अधिकारी (वनस्पति) ने बीजों में पंजीकृत बीज, फाउण्डेशन बीज, रिसर्च बीज के बारे में किसानों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके साथ श्री महावीर प्रसाद पचार, श्री सोहन लाल शर्मा, श्री बसन्त सिंह, श्री गुरजंट सिंह व श्री हरजिन्द्र सिंह कीट वैज्ञानिक कृषक वैज्ञानिक संवाद में कृषकों से विस्तृत रूप से चर्चा की। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like