GMCH STORIES

मेडिकल कॉलेज के ग सामने शराब दुकान खोलने की मंजूरी का एनएसयूआई द्वारा विरोध

( Read 375 Times)

12 Mar 26
Share |
Print This Page
मेडिकल कॉलेज के ग सामने शराब दुकान खोलने की मंजूरी का एनएसयूआई द्वारा विरोध

श्रीगंगानगर। श्री गंगानगर में आबकारी विभाग की ओर से नेशनल हाईवे-62 सूरतगढ़ रोड पर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के बिल्कुल सामने अंग्रेजी शराब की दुकान को मंजूरी दिए जाने के फैसले का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष हिमांशुसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में बड छात्रों  ने आज कलेक्ट्रेट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी  कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने आक्रोश को प्रदर्शित किया। इसके बाद उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शराब दुकान की मंजूरी न दिए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में एनएसयूआई ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि आबकारी विभाग वर्ष 2025-26 के लिए सूरतगढ़ रोड पर शिव चौक से हनुमान मूर्ति के बीच स्थित शराब दुकान नंबर दो और तीन (वार्ड नंबर 28 एवं 41) को आबकारी अधिनियम-1950 की धारा 75, सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों तथा पूर्व फैसलों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए सरकारी जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के ठीक सामने स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है।
 ज्ञापन में एनएसयूआई ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा इसी परिसर में लड़कियों का हॉस्टल भी स्थित है, जो प्रस्तावित शराब दुकान के बिल्कुल बगल में है। आबकारी विभाग नियमों को तोड़-मरोड़कर दुकानों को मेडिकल कॉलेज के सामने शिफ्ट करने की अनुमति दे रहा है, जो न केवल आबकारी अधिनियम की धारा 75 का सीधा उल्लंघन है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं माहौल के लिए भी अत्यंत खतरनाक है।
ज्ञापन में आगे मांग की गई है कि वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए किसी भी शराब दुकान की लोकेशन पास करते समय सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। आबकारी विभाग को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों, आबकारी नियमों तथा धारा 75 की सख्ती से पालना करनी चाहिए। साथ ही दुकानों की लोकेशन पास करने से पहले पूरी तरह से स्थलीय जांच कराई जाए ताकि पूर्व में हुई गलतियों को सुधारा जा सके।जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह सिसोदिया ने कहा-मेडिकल कॉलेज के छात्रों और खासकर लड़कियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर विभाग ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो हम और भी बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं।प्रदर्शन में एनएसयूआई के कई पदाधिकारी तथा छात्र शामिल रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like