GMCH STORIES

साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

( Read 491 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

श्रीगंगानगर। जबरदस्त यात्रीभार की रिपोर्ट पर रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है साथ ही मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 05 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक (02 ट्रिप) एवं 19 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक (11 ट्रिप) तथा समस्तीपुर से 07 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक (02 ट्रिप) एवं 21 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही मार्ग के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like