GMCH STORIES

दधिमथी महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

( Read 426 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

दधिमथी महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश) द्वारा दधिमथी महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
      शिविर के दौरान श्री सुथार ने दधिमथी महिला कॉलेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए नालसा स्कीम जैसे एसिड अटैक व पीड़ित प्रतिकर, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, घरेलू हिंसा और शोषण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी के साथ ही एडीजे द्वारा नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पीड़ित प्रतिकर स्कीम, एसिड अटैक आदि में मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान छात्राओं को पालना गृह के बारे में बताया कि यदि किसी को कभी गली, सड़क या झाड़ियों में कोई नवजात शिशु पड़ा हुआ मिले तो उसे तुरन्त राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर या राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में संचालित पालना में छोड़ने का प्रयास करें ताकि किसी नवजात की जिंदगी बचाई जा सके।
      इसके पश्चात् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के एल.ए.डी.सी. के चीफ अधिवक्ता रोहताश यादव द्वारा शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता व एल.ए.डी.सी.एस. की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर में मंच संचालन लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल अमन चलाना द्वारा किया गया। शिविर में दधिमथी महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की पिं्रसिपल डॉ. नीरूपा शर्मा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like