GMCH STORIES

साइबर अपराध विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

( Read 512 Times)

07 Apr 26
Share |
Print This Page
साइबर अपराध विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा निर्देशित टांसफोरमेटिव टयूज्डे के तहत राजस्थान के युवाओं को सशक्त बनाना एक कानूनी साक्षरता पहल 2026 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता पर नोजगे पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भी उपस्थित रहे।
      शिविर के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सोशल मीडिया हमेशा सुरक्षित नहीं होता। बच्चों को समझना चाहिए कि सोशल मीडिया पर हर फॉलोअर दोस्त नहीं होता और हर मैसेज सही नहीं होता और अपनी निजी फोटो, स्कूल की लोकेशन, घर का पता या यात्रा की जानकारी ऑनलाईन डालना जोखिम भरा होता है। यह जानकारी अपराधियों द्वारा गलत इस्तेमाल की जा सकती है। सैशन न्यायाधीश ने बताया कि बच्चे कुछ आसान नियम अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। बच्चों को कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता, फोन नंबर, स्कूल का नाम, पासवर्ड या ओटीपी किसी को नहीं बताना चाहिए। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे लिंक से फोन हैक हो सकता है या जानकारी चोरी हो सकती है।
      शिविर के दौरान चीफ एल.ए.डी.सी. श्री रोहताश यादव तथा नोजगे स्कूल से मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सूदन आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अमन चलाना द्वारा किया गया।
      इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर कुल 17 न्यायिक अधिकारियों द्वारा सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इनमें से श्री मदन गोपाल आर्य न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सं. 01 द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 2 ई छोटी में, श्री रमेश कुमार जोशी न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सं. 02 द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नं. 05 पुलिस लाईन में, श्री अजय कुमार भोजक विशिष्ट न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. श्रीगंगानगर द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नं. 02 श्रीगंगानगर में, शैल कुमारी सोलंकी विशिष्ट न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण द्वारा बिहाणी चिल्ड्रन अकेडमी में, श्री योगेश जोशी विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय सं. 01 द्वारा टाइनी टोट्स स्कूल में, श्री राजेश कुमार विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय सं. 02 द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, श्री कमल लोहिया न्यायाधीश, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 02 द्वारा शहीद सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 9 में, सुषमा पारिक विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 04 में, श्री नारायण प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक पब्लिक स्कूल में, आभा गहलोत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01 द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में, श्री मदन लाल सहारण अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 5 ई छोटी में, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआईएक्ट प्रकरण सं. 01) द्वारा महात्मा गांधी राजकीय स्कूल श्रीगंगानगर में, निधि पूनिया न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साधुवाली में, गीता सारण न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 4 एमएल श्रीगंगानगर में तथा महेश्वरी बरोड प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, श्रीगंगानगर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज श्रीगंगानगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिले के प्रत्येक न्यायिक अधिकारी द्वारा पृथक-पृथक स्कूलों में जाकर साइबर दुर्व्यवहार व साइबर फ्रॉड विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like