श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने मंगलवार को जिला कोषाधिकारी मनोज कुमार मोदी से मुलाकात कर नगर परिषद, श्रीगंगानगर मंे वर्ष 2013 में नियुक्त 328 स्थाई सफाई कर्मचारियों के मार्च 2026 माह का रूका हुआ वेतन की मांग की गई। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने अवगत करवाया कि नगर परिषद में वर्तमान में 650 स्थाई सफाई कर्मचारी है जिनके माह मार्च 2026 के बिल परिषद् द्वारा ट्रेजरी में भिजवाये थे परंतु वर्ष 2013 की भर्ती मंे नियुक्त 328 सफाई कर्मचारियों के मार्च 2026 माह के वेतन बिल ट्रेजरी से पास नहीं होने के कारण इनको अप्रैल माह के 7 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला है जिस कारण इनको जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में दुविधा हो रही है। इससे यूनियन और कर्मचारियों में रोष है। जिला कोषाधिकारी मनोज कुमार मोदी द्वारा उक्त बकाया वेतन के बिल शीघ्र पास किये जाने का आश्वासन दिया।