GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिल रही है जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

( Read 148 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिल रही है जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है।
  सोमवार को रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के 50 जीबी, 28 जीबी, 24 जीबी, 20 जीबी, 17 जीबी, 12 जीबी, सूरतगढ विधानसभा के 5 जीबी-बी, 7 जीबी, 2 जीबी, जैतसर, 3 जेएसडी, श्रीकरणपुर विधानसभा के बींझबायला, घमूढवाली, 11 ईईए, 5 केके, 16बीबी, अनूपगढ विधानसभा के 1 केवाईडी, 2 केएलडी, 13 डीओएल, 10 डीओएल, 1 केएलएम, 4 केपीडी, श्रीगंगानगर विधानसभा के 27 जीजी, 13 जी छोटी, जोधेवाला, ततारसर गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
 इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड पडी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है।
 ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like