GMCH STORIES

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित

( Read 314 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इस अवसर पर इतिहास विभाग की सहायक आचार्य ममता गाबा ने “सोमनाथ मंदिर का इतिहास एवं भारतीय संस्कृति” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद इसका पुनर्निर्माण भारत की अटूट सांस्कृतिक चेतना को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान छात्रा पूजा एवं स्नेहा तथा छात्र रोहित एवं रॉबिन ने भी भारतीय संस्कृति एवं इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। अंग्रेजी विभाग की सह आचार्य डॉ. ज्योति सरीन ने कहा कि भारतीय इतिहास केवल घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और नैतिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर है। सहायक आचार्य भूगोल डाॅ. हनुमान प्रसाद आर्य ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवम इतिहास से संबंधित पोस्टरएवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like