GMCH STORIES

स्काउट-गाइड शिविर में गूंजा “नशा मुक्त श्रीगंगानगर” का संदेश

( Read 445 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

स्काउट-गाइड शिविर में गूंजा “नशा मुक्त श्रीगंगानगर” का संदेश

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), चुनावढ में चल रहे ग्रुप वार्षिक शिविर में नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने बताया कि आज नशा विकराल रूप ले चुका है, जो न केवल युवाओं के भविष्य को निगल रहा है, बल्कि समाज की जड़ों को भी खोखला कर रहा है। इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से “नशा मुक्त अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ “उठो, जागो और उसके खात्मे तक रुको मत, क्योंकि नशे के खिलाफ आत्मविश्वास ही असली शक्ति है।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को तबाह कर देता है। यह सपनों को छीन लेता है और जीवन को अंधेरे में धकेल देता है। कार्यशाला में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में नशा मुक्त जीवन जीने और समाज को नशे से बचाने का संकल्प लिया। शिविर संचालक अंग्रेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो यहां न केवल स्काउटिंग की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी जागरूक हो रहे हैं।
इस अवसर पर सीओ स्काउट इंद्राज सुथार, सीओ गाइड मोनिका यादव, कुलदीप शर्मा, शिल्पी शर्मा, सूरज, रजनी, प्रवीण कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like