GMCH STORIES

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

( Read 310 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार द्वारा 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे ‘‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’’ के तहत गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत श्रीगंगानगर के उपखंड मुख्यालय एवं विभिन्न खंड मुख्यालयों पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को जल बचत और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
 विभाग की ओर से खंड एवं उपखंड मुख्यालयों पर विभिन्न स्थानों पर पानी की छबील लगाई गई। कहीं आमजन को शीतल जल पिलाया गया तो कहीं दूध एवं नींबू पानी वितरित किए गए। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इन सेवाभावी कार्यक्रमों की आमजन ने सराहना की तथा विभाग की इस पहल को जनहित में उपयोगी बताया। श्री गंगानगर जिला मुख्यालय पर इंदिरा वाटिका के नजदीक, तीन पुली के पास एवं बस स्टैंड पर मीठे पानी की छबील लगाई गई।
 इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता (मॉनिटरिंग) मोहनलाल अरोड़ा, अधिशासी अभियंता प्रशोत्तम लाल, मोनिंदर जीत सिंह, प्रशांत खैरवा, राकेश बिश्नोई एवं पराग स्वामी सहित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में जल संकट से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का सदुपयोग करना चाहिए तथा अनावश्यक जल व्यर्थ बहाने से बचना चाहिए।
 विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न जल योजनाओं एवं कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जल योजनाओं पर कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like