GMCH STORIES

शहरी सेवा शिविर-2026 में आमजन को बड़ी राहत, प्रीमियम, लीज व विभिन्न शुल्कों में विशेष छूट

( Read 233 Times)

13 Jun 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर । राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के शुल्कों, प्रीमियम एवं लीज राशि में विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है। कृषि कॉलोनियों (सुजानगढ़ मॉडल) के नियमितीकरण पर देय प्रीमियम में 100 वर्गमीटर तक 50 प्रतिशत, 101 से 200 वर्गमीटर तक 40 प्रतिशत तथा 201 से 500 वर्गमीटर तक 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी प्रकार शिविर अवधि में भू-उपयोग परिवर्तन करवाने पर 500 वर्गमीटर तक के भूखण्डों पर 50 प्रतिशत तथा 500 से 1000 वर्गमीटर तक के भूखण्डों पर 25 प्रतिशत शुल्क छूट का प्रावधान है। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान पूर्व वर्षों की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा करवाने पर देय ब्याज राशि में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 69-ए शुल्क की दरें 200 वर्गमीटर तक रूपये 100 प्रति वर्गमीटर, 200 से 500 वर्गमीटर तक रूपये 120 प्रति वर्गमीटर तथा 500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल पर रूपये 200 प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई हैं। उपविभाजन एवं पुनर्गठन के प्रकरणों में भी आवासीय भू-उपयोग के लिए 250 वर्गमीटर तक 75 प्रतिशत, 250 से 500 वर्गमीटर तक 50 प्रतिशत तथा 500 से 1000 वर्गमीटर तक 25 प्रतिशत शुल्क छूट उपलब्ध रहेगी।

नगर परिषद द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे शहरी सेवा शिविर-2026 में पहुंचकर इन विशेष रियायतों का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाएं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like