श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि 19 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव 18 एमएल, सादुलशहर क्षेत्र के गांव खाटसजवार, पदमपुर के गांव 8 एनएनए व 4 डीडी (डेलवा), करणपुर के 42 एच व नग्गी, रायसिंहनगर में 6 जेकेएम व बाजूवाला, विजयनगर में 8 बीजीडी, सूरतगढ़ के मालेर व राजियासर स्टेशन, अनूपगढ़ के 12 एच, घडसाना के 17 केएनडी व 2 केएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी प्रकार 22 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव नेतेवाला, सादुलशहर क्षेत्र के गांव तख्तहजारा, पदमपुर के गांव जलौकी व 23 बीबी, करणपुर के 2 एक्स, रायसिंहनगर में भादवांवाला व लखाहाकम, विजयनगर में 41 जीबी व 42 जीबी, सूरतगढ़ के मोकलसर व सिंगरासर, अनूपगढ़ के 18 पी, घडसाना 13 डीओएल व 6 जेडडब्ल्यूएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।