श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान उपखण्ड घडसाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 12 केएनडी में मंगलवार को शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 12 केएनडी निवासी सुनील कुमार पुत्र श्री कृष्ण लाल, दीपक पुत्र मोहन लाल, कुलदीप पुत्र सुखदेव, दीपक कुमार पुत्र बाबूलाल, प्रवीण कुमार पुत्र पालचंद, संजय कुमार पुत्र कालूराम को शिविर के दौरान विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रार्थी गण ने बताया कि विवाह प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण इनकी पत्नियों का नाम परिवार के दस्तावेजों में शामिल नहीं हो रहा था। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र मिलने से महिलाओं को लाभ मिलेगा। सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।