GMCH STORIES

आवासीय भूमि का पट्टा मिला

( Read 317 Times)

07 Jul 26
Share |
Print This Page

आवासीय भूमि का पट्टा मिला

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
 पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 61 जीबी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 61 जीबी निवासी पाल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह को आवासीय पट्टा दिया गया। प्रार्थी लम्बे समय से आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिसके कारण उन्हें भविष्य की सुरक्षा एवं आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में अधिकारियों द्वारा पात्रता की जांच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पाल सिंह सहित कुल 8 नागरिकों को आवासीय पट्टे प्रदान किये गये। पट्टा प्राप्त करने के पश्चात लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like