GMCH STORIES

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन

( Read 361 Times)

07 Jul 26
Share |
Print This Page

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर विद्यालयों में विधिक साक्षरता और संवेदीकरण हेतु ”ट्रांसफोरमेटिव ट्यूज्डे“ कार्यक्रम को निरन्तर जारी रखते हुए माह जुलाई में प्रथम मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नशे को ना कहें थीम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
      शिविर के दौरान एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए ”नशीली दवाओं का ना कहें, अपने सपने को हाँ कहें” आधारित थीम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि नशे का सेवन करने वाले इंसान का स्वास्थय खराब होता है, वहीं वह सामाजिक रूप से भी पिछड़ जाता है। नशे का सेवन करने वाला इंसान अपराध में संलिप्त हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को नशे का सेवन ना करने व नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया।
      इसी क्रम में चीफ रोहताश यादव द्वारा बच्चों को वर्तमान समय में मोबाईल का उपयोग जरूरत के अनुसार करने की सलाह दी गई व साईबर अपराध होने की स्थिति में साइबर पुलिस या संबंधित विभाग के पास शिकायत करना बताया गया। शिविर के दौरान मंच का संचालन श्री अमन चलाना, डिफेंस काउंसिल, श्रीगंगानगर द्वारा करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
      इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अजय कुमार अग्रवाल, उप प्रधानाध्यापक अभय सिंह यादव व डॉ शौहरत हुसैन सहित स्कूल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like