GMCH STORIES

ग्रामीणों को दिये आवासीय पट्टे

( Read 323 Times)

10 Jul 26
Share |
Print This Page

ग्रामीणों को दिये आवासीय पट्टे

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बनवाली में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में बनवाली निवासी श्री विनोद कुमार, श्री फूलाराम, श्री गुरप्रीत सिंह तथा श्री संदीप सहित अन्य ग्रामीणों को आवासीय भूखण्ड के पट्टे तैयार कर वितरित किये गये। लाभार्थियों का कहना था कि काफी लम्बे समय से पट्टे नहीं बन रहे थे। शिविर में अधिकारियों ने पत्रावलियों को पूर्ण करवाते हुए भूस्वामित्व पट्टा जारी कर लाभान्वित किया है। पट्टा मिलने से विभिन्न केन्द्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like