GMCH STORIES

स्वामित्व योजना में पट्टा प्रदान किया

( Read 378 Times)

10 Jul 26
Share |
Print This Page

स्वामित्व योजना में पट्टा प्रदान किया

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 4 केएसएम में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में 4 केएसएम निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र धनराज को आवसीय पट्टे का लाभ दिया गया। लम्बे समय से परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिस कारण उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। आवासीय पट्टा मिलने से राजेन्द्र कुमार को पीएम आवास सहित केन्द्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like