GMCH STORIES

अपने नाम को सार्थक कर गया "जीना इसी का नाम है"

( Read 949 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page

अपने नाम को सार्थक कर गया "जीना इसी का नाम है"

श्रीगंगानगर ।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा तपोवन वरिष्ठ जन सेवा समिति के तत्वाधान में संचालित तपोवन हथाई केंद्र में शनिवार को आयोजित "जीना इसी का नाम है" अपने नाम के अनुरूप जीवंतता से सार्थक कर गया।
कार्यक्रम अत्यंत सफल, गरिमामय एवं यादगार रहा। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  अमरचंद बोरड़ ने  जीवन को सकारात्मक, प्रसन्न एवं सार्थक ढंग से जीने की कला पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि  महेश पेड़ीवाल ने वैश्य महासम्मेलन की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी तपोवन के साथ मिलकर ऐसे सेवा कार्य निरंतर करने की आशा व्यक्त की। गायक गुरमुखसिंह की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विनोद  बिहानी ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।विमल बिहाणी ने 'जीना इसी का नाम हैं 'गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों ने गीत-संगीत, हँसी-खुशी और सामूहिक नृत्य का भरपूर आनंद लिया। उनके उत्साह, उमंग और प्रसन्नता ने यह सिद्ध कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, जीवन का वास्तविक आनंद उत्साह और अपनत्व में है।
महासम्मेलन की ओर से तपोवन के सभी वरिष्ठजनों को गिफ्ट किट दी गई ।अतिथियों का स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी  नवल सोनी का भी विशेष सम्मान किया गया। मंच संचालन विनोद बिहाणी ने किया।
महासम्मेलन के सरंक्षक विजय गोयल, विनोद  बिहानी, जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी, जिला महासचिव भगवानदास  चांडक , महासचिव  मनोज जाजू,कुमुद गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी बिहानी, -विशाल सिंगला, पवन  जैन,  विजय जैन, कुमुद गुप्ता,निशू बंसल, कार्यक्रम संयोजक  नवल  सोनी, ज्ञानेश्वर  अग्रवाल, जगीरचंद फरमा सहित अनेक गणमान्यजनों में कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक शिरकत की।कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था भी की गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like