उदयपुर। एड-हॉक कमेटी जिला शतरंज संघ, उदयपुर द्वारा आयोजित उदयपुर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज चयन ट्रायल शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का समापन रविवार को सेंट एंथोनी स्कूल, सेक्टर-4 में हुआ। इस अवसर पर रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों वर्गों का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता सोनिका जैन (संयोजक एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर) रहीं। उनके साथ मुख्य आर्बिटर नीलैश कुमावत तथा सहयोगी आर्बिटर भावेश पंडियार, नंदन कुमावत एवं सिद्धार्थ जैन मंचासीन रहे। ब्लिट्ज एवं रैपिड दोनों प्रतियोगिताओं के शीर्ष दो खिलाड़ी अब आगामी राजस्थान राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्लिट्ज प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में प्रणय चोरड़िया ने 7 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए 1200 रुपये नकद एवं ट्रॉफी जीती। द्वितीय स्थान बाबेल टी. दिव्यांशु ने 6 अंकों के साथ 1100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्राप्त कर हासिल किया, जबकि हार्दिक गुप्ता ने 6 अंकों के साथ 1000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान धनंजय शुक्ला को 6 अंकों के साथ 750 रुपये एवं मेडल तथा पंचम स्थान वियांश भटनागर को 6 अंकों के साथ 500 रुपये एवं मेडल मिला। ब्लिट्ज प्रतियोगिता में अन्य वर्गों में अंडर 15 बालिकाओं में तनमयी बापना, अंडर 13 बालिकाओं में पारिधि लोढ़ा, अंडर 11 बालिकाओं में जेस्वी चौबीसा, अंडर 9 बालिकाओं में पौषिता पालीवाल, अंडर 15 बालकों में श्रेयांश पुरी, अंडर 13 बालकों में अमय जैन, अंडर 11 बालकों में सुज्योत मनोज काले, अंडर 9 बालकों में विहान करिवाल, अंडर 7 बालकों में विराज दरक तथा अंडर 5 बालकों में जयांश शर्मा ने चैंपियनशिप अपने नाम की। रैपिड प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में प्रणय चोरड़िया ने 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 3100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी जीती। द्वितीय स्थान हमेंद्र सिंह मकवाना ने 6 अंकों के साथ 2100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्राप्त की। तृतीय स्थान अमय जैन ने 6 अंकों के साथ 1100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी जीतकर हासिल किया। चतुर्थ स्थान निखिल जैन को 6 अंकों के साथ 750 रुपये एवं मेडल तथा पंचम स्थान बाबेल टी. दिव्यांशु को 5½ अंकों के साथ 750 रुपये एवं मेडल प्रदान किया गया। रैपिड वर्ग में अन्य श्रेणियों के चैंपियन रहे— अंडर 15 बालिकाओं में चार्वी माहेश्वरी, अंडर 13 बालिकाओं में खुशमिता पालीवाल, अंडर 11 बालिकाओं में जेस्वी चौबीसा, अंडर 9 बालिकाओं में प्रिशा कटारिया, अंडर 15 बालकों में धृतिश कल्याणा, अंडर 13 बालकों में खुश मेहता, अंडर 11 बालकों में दर्शिश जैन, अंडर 9 बालकों में गातिक व्यास, अंडर 7 बालकों में विराज दरक तथा अंडर 5 बालकों में जयांश शर्मा। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता जिला चयन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।