GMCH STORIES

उदयपुर संभाग को मिला पहला ISSF D Level Shotgun अंतर्राष्ट्रीय कोच

( Read 173 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page
उदयपुर संभाग को मिला पहला ISSF D Level Shotgun अंतर्राष्ट्रीय कोच

उदयपुर। मेवाड़ एवं उदयपुर संभाग के शूटिंग खेल जगत के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि डॉ. जितेंद्र सिंह चुण्डावत ने International Shooting Sport Federation (ISSF) Academy द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “D Level Coach Course in Shotgun” सफलतापूर्वक पूर्ण कर अंतर्राष्ट्रीय कोच के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ ही वे उदयपुर संभाग के पहले ISSF D Level Shotgun अंतर्राष्ट्रीय कोच बन गए हैं।

ISSF Academy द्वारा जारी प्रमाण-पत्र 27 मई 2026 को प्रदान किया गया। यह कोर्स विश्वस्तरीय शूटिंग प्रशिक्षण प्रणाली, आधुनिक कोचिंग तकनीकों, एथलीट डेवलपमेंट, प्रतियोगी रणनीति एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग मानकों पर आधारित है। इस उपलब्धि को मेवाड़ क्षेत्र में शूटिंग खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह चुण्डावत वर्तमान में “मेवाड़ राइफल शूटिंग क्लब” समूह का संचालन कर रहे हैं तथा युवाओं एवं उभरते खिलाड़ियों को राइफल एवं शॉटगन शूटिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिक्षा एवं खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी डॉ. चुण्डावत सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्तमान में Pacific शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, उदयपुर में Vice Principal एवं Secretary Sports Board के पद पर कार्यरत हैं तथा खेल एवं युवा प्रतिभाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उदयपुर राइफल एसोसिएशन, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने डॉ. चुण्डावत को इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए इसे उदयपुर एवं मेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अंतर्राष्ट्रीय अनुभव एवं प्रशिक्षण से क्षेत्र में शूटिंग खेल को नई पहचान एवं नई दिशा प्राप्त होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like