उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी किए गए 1 लाख सरकारी नौकरियों के जॉब कैलेंडर के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा उदयपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का प्रथम बार उदयपुर आगमन हुआ। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत प्रतापनगर चौराहे पर किया गया जहां से भव्य वाहन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सूरजपोल पहुंची जहां सभा का आयोजन हुआ। आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया मुख्यमंत्री जी का पेपर लीक बंद पर 1लाख भरती रोजगार धन्यवाद आदि नारों के साथ और अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदेश अध्यक्ष युवा शंकर गौरा के समक्ष व्यक्त किया।
सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार द्वारा एक वर्ष में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का निर्णय युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छीना रोजगार भाजपा ने दिया रोजगार।आज युवा मोर्चा मुख्यमंत्री जी द्वारा पेपर लीक बंद होने पर आभार जता रहा है।
इस अवसर पर 1 लाख सरकारी नौकरियों के भर्ती कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया।गोरा को तलवार सनी पोखरना ने भेंट की पगड़ी अपर्णा पहनाकर गदा भेंट कर नीरज सामर ने स्वागत किया।
वरिष्ठ नेता शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा सहकारिता प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर आपदा प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने अपनी उपस्थिति से युवाओं में जोश व ऊर्जा का संचार किया।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा लोकेश चाहर भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ. पंकज बोराणा प्रदेश करण सिंह शक्तावत किरण तातेड तुषार मेहता मोहित सनाट्य देवेंद्र साहू खुशबू मालवीय अमित सोलंकी सोनिका जैन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी पोखरना जिला प्रवक्ता विजय दलाल महामंत्री हिमांशु बागड़ी नीरज समर रणजीत दिगपाल जिला उपाध्यक्ष कपिल राठौड़ सतीश शर्मा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार मनोज साहू, प्रेम सिंह सिसोदिया लोकेश पालीवाल जितेंद्र गुर्जर ओम टांक संदीप सोनी पवन पुष्करणा चेतन वैष्णव हितेश प्रजापत तिलक नीरज सामर गौरव शर्मा शैलेश कटारिया ध्रुव श्रीमाली कपिश जैन सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।