GMCH STORIES

मन की बात के 130वें संस्करण के अवसर पर भाजपा शहर जिला द्वारा मंडलवार प्रवास कार्यक्रम संपन्न

( Read 254 Times)

25 Jan 26
Share |
Print This Page

उदयपुर।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 130वें संस्करण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा संगठनात्मक सक्रियता के अंतर्गत वरिष्ठजन, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का मंडलवार प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व और निर्देशानुसार इस अवसर पर विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में आयोजित किया इसके ही मण्डल में एक बूथ पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया तथा प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण सामाजिक चेतना स्वदेशी भावना जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर भारत तथा भारतीय संस्कृति की भावना को विदेशी धरती मलेशिया में 500 से अधिक स्कूलों में तमिल भाषा में संचालित है को लेकर दिए गए संदेशों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

 

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि भुवाणा मंडल में मुकेश जोशी के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और जिला महामती पंकज बोराणा ने प्रवास किया। राणा प्रताप मंडल में कन्हैयालाल वैष्णव मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य वक्ता पूर्व  जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट और जिला महामंत्री देवीलाल साल्वी ने प्रवास किया। डॉ भीमराव अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष रंजीत दिगपाल के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महापौर चंद्र सिंह कोठारी और जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने प्रवास किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महापौर रजनी डांगी और उपाध्यक्ष हंसा माली ने प्रवास किया। सुंदर सिंह भंडारी मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी के नेतृत्व में शहर विधायक ताराचंद जैन और उपाध्यक्ष और चित्तौड़ सह प्रभारी जगदीश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रवास किया। जावर माता मंडल अध्यक्ष मोहन मीणा के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में उपाध्यक्ष तखतसिंह शक्तावत आपदा प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री और जिला मंत्री भरत पुरबिया ने प्रवास किया। रामेश्वर मंडल में अध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा प्रदेश संयोजक आईटी संजय चंदेल और जिला उपाध्यक्ष देवीलाल शर्मा ने प्रवासकिया। नंदीश्वर मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में विशेष संपर्क प्रदेश सहसंयोजक नानालाल वया और प्रकोष्ठ संयोजक मनोहर चौधरी ने प्रवास किया। सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में महामंत्री पारस सिंघवी और जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड ने प्रवास किया। दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में मुख्य वक्ता पूर्व महामंत्री डॉ किरण जैन और जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत ने प्रवास किया। बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष खूबी लाल पालीवाल और जिला उपाध्यक्ष शंभू कमेटी ने प्रवास किया। देवरी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान और और पूर्व मंडल अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवड़ा ने प्रवास किया।

 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद तथा प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन की ओर से मन की बात को लेकर प्रवास पर आए नितिराज सिंह चौहान व जिला संयोजक राम गोपाल वार्ष्णेय ने भी राणा प्रताप मण्डल के बूथ न 90 पर प्रधानमंत्री जी की ओजस्वी वाणी को सुना , उदयपुर ग्रामीण विधानसभा संयोजक भरत पुरबिया व शहर विधानसभा संयोजक गोपाल जोशी ने कार्यक्रम की भव्यवता बनाने के लिए पिछले 5 दिनों से बैठके आयोजित कर सहयोग प्रदान किया जिससे आज सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित हो सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like