उदयपुर। मदरसा शिक्षा से जुड़े बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उनमें अनुशासन, भाईचारा और खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल महोत्सव “चैंपियंस ऑफ मदरसा 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
यह खेल महोत्सव 10 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से यू.आई.टी. पार्क, बरकत कॉलोनी, सेक्टर-12, सवीना, उदयपुर में आयोजित होगा। इस आयोजन में जिले भर के विभिन्न मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी जागरूक करना है, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास हो सके। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में मेहनत, अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा दिया जाये
इस कार्यक्रम का आयोजन मदरसा अंजुमन तालीमुल फ़ुरकान, खांजीपीर एवं मदरसा अंजुमन तालीमुल इस्लाम, रजा नगर, किशनपोल, उदयपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण मामलात विभाग, उदयपुर का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों — मोहम्मद इरफ़ान अशरफ़ी, मोहम्मद सईद अख्तर, क़मर अहमद एवं मोहम्मद साजिद अली ने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।