GMCH STORIES

सांसद डॉक्टर रावत ने किया अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

( Read 471 Times)

16 Feb 26
Share |
Print This Page

सांसद डॉक्टर रावत ने किया अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

उदयपुर। एशियन लेक्रोज गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों का उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने अपने निवास पर सम्मान किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में सुनीता मीणा, डाली गमेती, मीरा दौजा, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मुकन कुमारी गुर्जर, रोशनी बोस, जानवी राठौड़, मोहन लाल गमेती, खुमा राम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायण लाल गमेती, निशांत नागदा तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा शामिल है।
इस अवसर पर सांसद डॉ. रावत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय एवं ग्रामीण अंचल के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार द्वारा पदक विजेताओं को प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं और लाभ उन्हें दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सांसद ने लेक्रोज खेल के विकास और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक से विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा मिलती है और सरकार प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like