GMCH STORIES

नियमित सहायकों का प्रशिक्षण शुरू

( Read 715 Times)

16 Feb 26
Share |
Print This Page

नियमित सहायकों का प्रशिक्षण शुरू

उदयपुर। जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु प्रथम चरण में जिले के कुल 23 चार्जों के नियमित सहायकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला परिषद सभागार, उदयपुर में प्रारम्भ हुआ।
 जिला जनगणना अधिकारी एवंअति. जिला कलक्टर (प्रशासन), उदयपुर श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जनगणना कार्य हेतु नियमित सहायकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्त्व महत्त्वपूर्ण है। यह जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी। यह भारतवर्ष की प्रथम डिजीटल जनगणना होगी जिसमें आमजन स्वयं भी स्वगणना विकल्प का उपयोग करके अपनी गणना कर सकेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना चार्जों के द्वारा फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से तथा मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्धारण एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से किये जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जायेगी । प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) 1/05/2026 से 15/05/2026 तक स्वगणना आमजन के द्वारा तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा 16/05/2026 से 14/06/2026 तक किया जायेगा। द्वितीय चरण (जनगणना) फरवरी, 2027 में आयोजित किया जायेगा। उदयपुर जिले की 17 तहसीलों के 1882 ग्राम तथा 06 नगर निकायों (1 नगर निगम एवं 5 नगर पालिकायें) के 190 वार्ड में जनगणना 2027 आयोजित की जायेगी। जिला एवं चार्ज स्तरों पर जनगणना प्रकोष्ठों के गठन किये जा चुके हैं । जिले में 4300 प्रगणक ब्लॉक (3350 ग्रामीण एवं 950 शहरी) तथा 716 (558 ग्रामीण एवं 158 शहरी) पर्यवेक्षक मंडल निर्मित किया जाना प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण में जिले के समस्त ग्रामीण चार्जों (तहसीलों) से 17, शहरी चार्जों (नगर निगम एवं नगर पालिका) से 06 एवं जिला स्तर से 04 नियमित सहायक उपस्थित हुये। प्रशिक्षण में उप जिला जनगणना जनगणना अधिकारी संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा, भी उपस्थित रहे । प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान, जयपुर से पधारे राज्य स्तरीय प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार मीणा एव। द्विपेन्द्र धाभाई के द्वारा दिया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like