GMCH STORIES

मकान सूचीकरण जनगणना का महत्त्वपूर्ण कार्य

( Read 1650 Times)

17 Feb 26
Share |
Print This Page
मकान सूचीकरण जनगणना का महत्त्वपूर्ण कार्य

उदयपुर। जिला परिषद सभागार में जनगणना 2027 हेतु आयोजित किये जा रहे नियमित सहायकों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना कार्य की प्रारम्भिक एवं आवश्यक महत्त्वपूर्ण इकाई है। एक जनगणना ब्लॉक में 700 से 800 की जनसंख्या अथवा 150 से 180 परिवार होंगे। मकान सूचीकरण के कार्य को सम्पादित करने हेतु नियमित सहायकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्त्व महत्त्वपूर्ण है। नियमित सहायकों द्वारा सेटेलाईट चित्रों के माध्यम से प्रगणक ब्लॉकों के नक्शे बनाये जायेंगे जो कि आगामी जनगणना में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को जनगणना ब्लॉकों के भौतिक सत्यापन, मकान सूचीकरण एवं जनगणना हेतु सहायक सिद्ध होंगे। देश की यह 16वीं जनगणना प्रथम डिजीटल जनगणना होगी जिसमें आमजन स्वयं भी स्वगणना विकल्प का उपयोग करके अपनी गणना कर सकेंगे।

मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्धारण एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। प्रशिक्षण में जिले के समस्त ग्रामीण चार्जों (तहसीलों) से 17, शहरी चार्जों (नगर निगम एवं नगर पालिका) से 06 एवं जिला स्तर से 04 नियमित सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उप जिला जनगणना जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा भी उपस्थित रहे ।प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से पधारे राज्य स्तरीय प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार मीणा एवं द्विपेन्द्र धाभाई के द्वारा दिया गया ।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like